भरगैन:हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय मे हुआ वृक्षारोपण
कासगंज
गुरुवार को भरगैन-राजा का रामपुर मार्ग पर स्थित हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे रोपे गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय दीक्षित, सचिव अहमद हुसैन व निदेशक आरिफ पठान ने सँयुक्त रूप से पौधरोपण करके अभियान का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. दीक्षित ने पौधरोपण करते समय कहा कि पौधे हमारे लिए आवश्यक है। उनके जरिये ही पर्यावरण का संरक्षण किया जाता है। सचिव अहमद हुसैन ने कहा, धरती पर हरा-भरा वातावरण तभी आ सकता है, जब सभी लोग पौधरोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं। निदेशक आरिफ पठान ने कहा कि पर्यावरण में वृक्षों का अलग ही महत्व है। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे रोपना चाहिए। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. अजय दीक्षित, डॉ. राजेश दुबे, डॉ. सुधीर यादव, विपिन कुमार, प्रतिभा शुक्ला, शोभा शर्मा, संजीव कुमार, मुनीश कुमार, शैलेंद्र, दिनेश, विपिन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment