डी सी एम ने रौंदा बाइक सवार,हुयी मौत
फर्रुखाबाद
ब्यूरो रिपोर्ट
तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही आलू विक्रेता के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद बदायूँ के उसैत खेरे कटरा निवासी 26 वर्षीय अवधेश सक्सेना पुत्र रामबहादुर बीते एक वर्ष से थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला खैरबंद निवासी अपने बहनोई सत्यपाल के घर रह रहा था| वह कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के चौकी कर्नलगंज के निकट आलू भूनकर बिक्री करता था| मंगलवार को सुबह वह मंडी से आलू खरीदकर बाइक से घर आ रहा था| उसी समय कायमगंज बाईपास पर पेट्रोल पम्प के निकट सामने से आया रह तेज रफ्तार डीसीएम ने अवधेश को कुचल दिया| जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रविकुमार ने सुबह 9:30 बजे अवधेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसे डॉ० शिखर सक्सेना ने मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना गाँव के ही सकटे लाल ने सत्यपाल को दी| जानकारी होने पर मृतक की पत्नी मायादेवी आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे| माया देवी अक रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रायपुर चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| डीसीएम पुलिस के कब्जे में है|
रिपोर्ट:अनिल कुमार
Post a Comment