बिजनौर में छेड़खानी को लेकर हुई अंधाधुंद फायरिंग में अब तक 4 की मौत,10 लोग घायल
बिजनौर-
शहर के निकटवर्ती ग्राम पैदा में छेड़खानी को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष हो गया,
बवाल में अब् तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब 10 लोग घायल है, जिनको मेरठ रेफर किया गया है। इनके अलावा कई अन्य के चोट भी आई है।
जानकारी के अनुसार कुछ छात्राएं स्कूल जा रही थी। बिजनौर-नजीबाबाद रोड स्थित गांव पैदा के निकट कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसी दौरान छात्राओं के परिचित भी वहां आ गए। उन्होंने युवकों से विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जब इसकी सूचना गांव में पहुंची तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद पथराव में तब्दील हो गया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। जिसमें कई लोगों को गोली लगी। सुबह 10 बजे तक तीन लोगों के मरने की बात कही जा रही थी। जिनमें से हसीनुद्दीन और सरफराज का शव जिला अस्पताल में पहुंच चुका था। एक अन्य अहसान का शव अभी गांव में ही होने की बात कही जा रही है। जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार दस लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर लगाया गया है। अभी जिलास्तर के अधिकारी पूरे मामले की जानकारी देने से बच रहे है। उधर, आज जुमे को देखते हुए शहर में अफवाहों का माहौल गर्म है।,सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री से मृतको के परिजनों को मुआवजा देने की घोसणा की है
Post a Comment