अखिलेश के नए मंत्रियों ने ली शपथ, नहीं पहुंचे चाचा शिवपाल
लखनऊ-
अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में सोमवार को चार नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल ने इन चारों मंत्रियों को शपथ दिलाई वहीं इस कार्यक्रम में शिवपाल यादव नहीं पहुंचे। चर्चा है कि कौमी एकता दल के विलय के मसले पर पर नाराजगी के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
पांच दिन पहले बर्खास्त किए गए बलराम यादव ने राजभवन में राज्यपाल के सामने शपथ ली। सपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने शनिवार को ही उन्हें मंत्री बनाने का फैसला कर लिया था।
बलराम यादव के बाद नारद राय ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद रविदास महरोत्रा ने राज्यपाल के सामने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।
रविदास महरोत्रा के बाद शारदा प्रताप शुक्ल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद की शपथ ली।
मुलायम ने मुख्यमंत्री व रामगोपाल से की मंत्रणा
कैबिनेट विस्तार की पूर्व संध्या पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को सीएम अखिलेश यादव व सपा महासचिव रामगोपाल यादव से चर्चा की।
ऐसा समझा जा रहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर चर्चा के साथ ही राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान शिवपाल यादव उपस्थित नहीं थे।
इन्हें मिली लाल बत्ती
बलराम यादव- पांच दिन पहले तक माध्यमिक शिक्षा मंत्री थे। कौमी एकता दल के सपा में विलय के बाद 21 जून को बर्खास्त किए गए थे। अब फिर कैबिनेट मंत्री बने।
शारदा प्रताप शुक्ला- विधायक, सरोजिनी नगर, लखनऊ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी हैं। 1985, 1989 और 2012 में विधायक बनें।
रविदास मेहरोत्रा- विधायक लखनऊ मध्य। 1989 व 2012 में विधायक बने। जनसमस्याओं को लेकर जेल जाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। ये राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए।
नारद राय- नारद राय ने भी सोमवार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।नारद राय बलिया नगर से विधायक हैं।
Post a Comment